ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVinayak Chaturthi 2018 upay

विनायक चतुर्थी: इन उपायों से दूर होगा गृहक्लेश, आएगी सुख-शांति

फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 19 फरवरी को है।सोमवार पर पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सोमवारीय विनायक चतुर्थी...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान Sun, 18 Feb 2018 01:33 PM

ऐसा है उनका स्वरूप

ऐसा है उनका स्वरूप1 / 2

फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 19 फरवरी को है।सोमवार पर पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सोमवारीय विनायक चतुर्थी कहते हैं। सोमवारीय विनायक चतुर्थी पर गणेशजी के द्विमुखी स्वरूप के पूजन का विधान है।

ऐसा है उनका स्वरूप
द्विमुखी गणपति के दोनों मुखों से वो सभी दिशाओं को देख सकते हैं। रक्तवस्त्र के रेशमी वस्त्र धरण किए हुए गणपती का वर्ण नील-हरित है। स्वर्ण मुकुट से सुसज्जित चतुर्भुजी गणपती के ऊपरी दाएं हाथ में अंकुश, निचले दाएं हाथ में वरद मुद्रा, ऊपरी बाएं हाथ में पाश व निचले बाएं हाथ में एक रत्नकुंभ धरण किए हुए हैं। 

अगली स्लाइड जानें कुछ उपाय

करें ये उपाय

करें ये उपाय2 / 2

करें ये उपाय

मानसिक कष्टों से मुक्ति के लिए गणपति पर शतावरी चढ़ाएं। इससे आपको शांति मिलेगी।

गृहक्लेश शांत करने के लिए आप गणपति पर चढ़े सफेद फूलों की माला घर के मेन गेट पर बांधें। इससे घर में लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।

संपत्ति के विवाद में जीत के लिए गणपति पर चांदी का चौकौर टुकड़ा चढ़ाएं।

विनायक चतुर्थी: इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें