ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVidur Niti never give money to these 4 people otherwise you may get in to trouble according to Vidur Niti

Vidur Niti: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए पैसा, वरना हो सकता है सर्वनाश!

महात्मा विदुर को महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण भी विदुर जी की समझदारी के कायल थे। यही कारण है कि वह उन्हें अपनी बातें साझा करते थे और सलाह लेते थे।...

Vidur Niti: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए पैसा, वरना हो सकता है सर्वनाश!
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 13 Jan 2021 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा विदुर को महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण भी विदुर जी की समझदारी के कायल थे। यही कारण है कि वह उन्हें अपनी बातें साझा करते थे और सलाह लेते थे। कहते हैं कि महात्मा विदुर ने हस्तिनापुर के हित में कई अहम फैसले भी लिए थे। विदुर जी ने भी आचार्य चाणक्य की तरह नीतियों के जरिए जीवन जीने के तरीके और जीवन के सार को समझाया था। विदुर जी ने एक नीति में ऐसे लोगों का जिक्र किया है, जिन्हें धन सौंपने पर सर्वनाश हो सकता है। जानिए ऐसे 4 लोगों के बारे में-

 येऽर्थाः स्त्रीषु समायुक्ताः प्रमत्तपतितेषु च।
ये चानार्ये समासक्ताः सर्वे ते संशयं गताः ॥

1. विदुर जी कहते हैं कि आलसी के हाथ में कभी भी धन नहीं देना चाहिए। क्योंकि आलसी किसी भी काम को टाल-मटोल करते हैं। कई बार वह अपने काम को किसी और से कराने की कोशिश करते हैं। अगर उस काम को कोई और करता है तो संभावना बढ़ जाती है कि वह लागत से ज्यादा पैसे खर्च करेगा। जिससे धन की हानि संभव है।

Rashi Parivartan 2021: मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में जाने पर मेष, सिंह वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए महालाभ

2. विदुर जी कहते हैं कि बदमाश किस्म के लोगों को कभी भी धन नहीं सौंपना चाहिए। महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपना धन नहीं सौंपना चाहिए, जिसकी नीयत पर आपको थोड़ा-सा भी संदेह हो। ऐसे में धन ऐसे व्यक्ति को दें जिस पर आपको भरोसा हो।

3. महात्मा विदुर कहते हैं कि धन कभी भी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्तियों को न दें। वरना जब आप भी आप धन वापस मांगेंगे आपको वापस कभी नहीं मिलेगा।

Paush Amavasya 2021: पौष अमावस्या आज, इस दिन पितृ दोष से मुक्ति मिलने की है मान्यता, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

4. महात्मा विदुर कहते हैं कि स्त्रियों का मन चंचल होता है। ऐसे में कई बार अति उत्साह में यह सोच नहीं पाती हैं कि धन कहां खर्च करना चाहिए और कहां नहीं। ऐसे में फिजूल धन खर्च होने पर संभावनाएं बढ़ जाती हैं। महात्मा विदुर कहते हैं कि बेहतर होगा कि धन देते समय उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि इसका प्रयोग सही जगह पर करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें