विदुर जी को महाभारत काल के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता है। विदुर जी ने विदुर नीति में धन संबंधी मामलों से जुड़ी समस्याओं का हल बताया है। विदुर ने बताया है कि व्यक्ति को दैनिक जीवन किस तरह से जीना चाहिए ताकि उसके पास धन-संपदा की कभी कमी न हो। विदुर नीति में आचार्य विदुर ने व्यक्ति के ऐसे गुण और स्वभावों के बारे में बताया है जिसे अपनाकर हर कोई धनवान बन सकता है। जानिए महात्मा विदुर के अनुसार, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति का कैसा होना चाहिए आचरण-
श्रीमार्गालात प्रभवति प्रगल्भ्यात सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यातु कुरुते मूलं संयमात प्रतिष्ठित।।
बुध आज करेंगे कुंभ राशि में गोचर, जानें इस राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव
इस श्लोक में महात्मा विदुर कहते हैं कि अच्छे कामों से ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा बनी रहती है। विदुर जी कहते हैं कि व्यक्ति को अपने बुद्धि, विवेक का प्रयोग करते हुए अच्छे कर्मों को करना चाहिए। लोगों को आलस से बचना चाहिए। इससे समय बर्बाद होता है। विदुर जी कहते हैं कि जो लोग सक्रियता से अच्छे कामों में लगे रहते हैं, वह सफल और धनवान दोनों बनते हैं।
विदुर जी आगे बताते हैं कि धन का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है। विदुर महाराज कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसों की कमी न हो इसके लिए फाइनेंशियल प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए। विदुर जी कहते हैं कि पैसे को हमेशा बेहद सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। इससे आने वाले समय में धन की कमी नहीं होती है।