ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVenus zodiac change Venus will remain in the Cancer zodiac until September 27 Venus receives the highest force in the zodiac read all zodiac astrological predictions

शुक्र का राशि परिवर्तन: शुक्र 27 सितंबर तक रहेंगे कर्क राशि में, जानें किन राशियों को होगा फायदा, किसे होगा नुकसान

Venus Transit 2020: दैत्यों के गुरु शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में 1 सितंबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर प्रवेश के बाद यहां शुक्र 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक रहेंगे। शुक्र की दो राशियां हैं-...

शुक्र का राशि परिवर्तन: शुक्र 27 सितंबर तक रहेंगे कर्क राशि में, जानें किन राशियों को होगा फायदा, किसे होगा नुकसान
पं. भानुप्रतापनारायण मिश्र,नई दिल्लीWed, 09 Sep 2020 07:11 AM
ऐप पर पढ़ें

Venus Transit 2020: दैत्यों के गुरु शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में 1 सितंबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 2 मिनट पर प्रवेश के बाद यहां शुक्र 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक रहेंगे। शुक्र की दो राशियां हैं- वृष और तुला। पूर्वाफाल्गुनी, भरणी और पूर्वाषाढ़ा इनके नक्षत्र हैं। भृगु ऋषि इनके पिता हैं। इनकी दो पत्नियां हैं- पितरों की पुत्री गो और देवराज इंद्र की पुत्री जयंती। अपने शत्रु देवगुरु वृहस्पति की मीन राशि में जाकर शुक्र सर्वाधिक बल प्राप्त करते हैं। कन्या राशि इनकी सबसे कमजोर राशि मानी जाती है।

Venus Transit 2020: 1 सितंबर को शुक्र ग्रह जाएंगे कर्क राशि में, जानें किन राशियों को होगा फायदा

इनकी मित्रता बुध, राहु और शनि से है। यह मालाव्य महापुरुष राजयोग बनाते हैं। विंशोत्तरी दशा में इन्हें सबसे ज्यादा समय- बीस साल दिया गया है। यह वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न वालों को बड़ा अच्छा फल प्रदान करते हैं। देवराज इंद्र को इनका अधिदेवता माना जाता है। मृतसंजीवनी विद्या इन्हें खुद भगवान शिव ने प्रदान की थी। कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को कर्क राशि के शुक्र के कारण सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र के राशि परिवर्तन के प्रभाव को:

Mercury Transit 2020: 2 अगस्त से बदल रही बुध की चाल, इन राशि वालों को बरतनी होगी सतर्कता

मेष: बुजुर्गों की सेहत में सुधार। मित्रों के मिलने से प्रसन्न होंगे। 
वृष: संचित धन में वृद्धि। कोई उपकरण आदि उपहार स्वरूप मिल सकता है। यात्रा में लाभ।
मिथुन: अनायास धन मिल सकता है। परिजनों की मदद से प्रसन्न।
कर्क: सांसारिक सुख में वृद्धि। मित्रों से उपहार, धन संभव।
सिंह: रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा में लाभ।
कन्या: भय हो सकता है। उधार देने वाले तनाव में रहेंगे।
तुला: गलतफहमी-आलस आदि से बचें। कलह हो सकती है। नकारात्मकता से बचें। 
वृश्चिक: सुख में वृद्धि। यात्रा आदि में धन लाभ। प्रेम संबंध मधुर। 
धनु: अचानक संपत्ति मिल सकती है। उधार में दिया धन वापस मिल सकता है।
मकर: सहयोगी के कारण तनाव हो सकता है। साझेदारों को लेकर गलतफहमी।
कुंभ: अचानक संकट आ सकता है। जीविका को लेकर तनाव।
मीन: संतान सुख में वृद्धि। प्रेम संबंध मधुर। उच्च-शिक्षा में प्रगति।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें