ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyvenus transit shukra rashi parivartan gochar horoscope rashifal effects on zodiac signs Astrology in Hindi

13 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

shukra rashi parivartan : शुक्र देव 13 जुलाई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 13 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

13 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 04 Jul 2022 05:01 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शुक्र देव 13 जुलाई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 13 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ- 

मिथुन राशि

  • इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
  • आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • घर में खुशियां आएंगी।
  • व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
  • मानसिक शांति रहेगी।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

  • नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
  • व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

बुधादित्य योग से जागेगा इन 3 राशियों का सोया हुआ भाग्य, हर विपदा से मिलेगा छुटकारा

कुंभ राशि

  • नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
  • कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
  • परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 
  • जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा।
  • भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन राशि

  • कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
  • परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
  • महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें