ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyvenus transit shukra rashi parivartan gochar 2022 good effects on zodiac signs predictions rashifal horoscope Astrology in Hindi

शुक्र की चाल बदलते ही इन राशियों का भी बदल जाएगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

ज्योतिष में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र,...

शुक्र की चाल बदलते ही इन राशियों का भी बदल जाएगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Feb 2022 01:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। 27 फरवरी को शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। शुक्र देव इस दिन मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है...

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।
  • धन- लाभ के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मंगल के शुभ प्रभाव से कुछ दिनों बाद इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, दुख- दर्द होंगे दूर

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय काफी अच्छा है।
  • कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

गुरु कृपा से आने वाले 2 महीने इन राशियों के लिए बेहद शुभ, होगा लाभ ही लाभ

कर्क राशि

  • शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदना से कम नहीं है।
  • कार्य- व्यापार में लाभ होने के संकेत, लेकिन निर्णय लेने में विलंब न करें।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि में होने वाली है हलचल, इन 3 राशियों को रहना होगा सर्तक

सिंह राशि

  • नौकरी, व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  •  जमीन- जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे।
  • मकान या नया वाहन ले सकते हैं।
  • व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।

शुक्र देव की कृपा से आने वाले 17 दिनों तक ये राशि वाले खूब कमाएंगे धन- दौलत, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

कन्या राशि

  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
  • दान- पुण्य करने का अवसर मिलेगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • विवाह के योग भी बन रहे हैं।
  • परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें