ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVenus TransitOn this 21 november Venus Transit will give benefit To these 5 zodiac signs

21 नवंबर को शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, जानें कौन सी ही वो 5 राशियां जिनकी खुलने वाली है किस्मत

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हर राशि पर उसका अच्छा या बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। कल यानी 21 नवंबर, गुरुवार को शुक्र ग्रह धनु राशि में परिवर्तन करने वाले हैं।...

21 नवंबर को शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, जानें कौन सी ही वो 5 राशियां जिनकी खुलने वाली है किस्मत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Nov 2019 06:15 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हर राशि पर उसका अच्छा या बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। कल यानी 21 नवंबर, गुरुवार को शुक्र ग्रह धनु राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र ग्रह को प्रेम, ऐश्‍वर्य, और शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह माना गया है। भौतिक सुविधाओं का कारक ग्रह शुक्र 21 नवंबर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर 15 दिसंबर, रविवार की शाम 05 बजकर 57 मिनट तक धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के धनु में प्रवेश करने से उसका गुरु, केतु और शनि के साथ अद्भुत संयोग बन रहा है। 

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन भाग्य में वृद्धि के साथ कार्य सिद्ध के योग लेकर आ रहा है। नई योजनाओं की शुरुआत के साथ आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। 

मिथुन राशि-
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम रहने वाला है। इस अवधि के दौरान मिथुन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर बने रहने के साथ प्रेम विवाह करने वाले लोगों के लिए भी यह मौका अच्छा है। 

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के इस राशि परिवर्तन से आर्थिक तौर पर फायदा मिलने वाला है। इस अवधि के दौरान कुंभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि के साधन बढ़ने के साथ व्यापार में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि-
धनु राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन धन, वैभव और समृद्धि के योग लेकर आने वाला है। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। 

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं देखा जा रहा। इस अवधि के दौरान शिक्षा में सफलता मिलने के साथ आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की भी सराहना होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें