ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVenus These zodiac signs will become rich after 16 days when Venus will change its course

16 दिन बाद ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, जब शुक्र बदलेंगे अपनी चाल

Venus: शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र ग्रह का सिंह राशि में यह गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है।

16 दिन बाद ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, जब शुक्र बदलेंगे अपनी चाल
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 17 Sep 2023 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

Shukra Gochar: ग्रहों की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। वहीं, धन, सुख और ऐश्वर्या के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कुछ दिनों बाद शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि से सिंह राशि में 2 अक्टूबर के दिन शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे, जिसका कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम मिलने वाला है। इसलिए आइए जानते हैं शुक्र का यह गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है-

Ganesha: घर-घर इस दिन विराजेंगे बप्पा, जानें गणेश चतुर्थी पूजा की सही विधि, विसर्जन डेट और मुहूर्त

तुला राशि
ज्योतिष विद्या के अनुसार, शुक्र तुला राशि के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। रुपए-पैसों की दिक्कत दूर होने लगेगी। परिवार में सुख-संपत्ति का माहौल रहेगा। वहीं, सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए छोटे-मोटे निवेश करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

18 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें ज्योतिषाचार्य से व्रत का महत्व और पूजन शुभ मुहूर्त

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है। शुक्र ग्रह की कृपा से धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में हर ओर से सफलता प्राप्त होगी। जॉब कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें