ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVatru Tips for Money Wealth and Prosperity For Resolve Fanancial Problem try these Vastu Upay

Vastu Tips: आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं ये अचूक वास्तु उपाय, घर में आती है खुशहाली

अक्सर लोगों को सफलता के हिसाब से तरक्की नहीं मिल पाती है। कई बार घर में पैसा भी नहीं टिकता है और कोई न कोई बीमार रहता है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इसकी वजह वास्तुदोष भी हो सकता है। कई बार...

Vastu Tips: आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं ये अचूक वास्तु उपाय, घर में आती है खुशहाली
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 04 Feb 2021 07:01 AM
ऐप पर पढ़ें

अक्सर लोगों को सफलता के हिसाब से तरक्की नहीं मिल पाती है। कई बार घर में पैसा भी नहीं टिकता है और कोई न कोई बीमार रहता है। अगर आपके घर में भी ऐसा हो रहा है तो इसकी वजह वास्तुदोष भी हो सकता है। कई बार हमें अपने घर में कोई दोष नजर नहीं आता और हम अपनी परेशानियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। जानिए वास्तुदोष दूर करने के लिए ये आसान, जिन्हें आजमाकर आप अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं।

1. सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। उस पर अक्षत और जल चढ़ाएं। ऐसा हर रोज करें। घर के मेनगेट पर प्रतिदिन नया स्वास्तिक बनाएं और पहले से बना स्वास्तिक साफ कर दें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं।

2. अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं और आपको लगता है कि घर में कोई वास्तुदोष है। ऐसे में वास्तुदोष को दूर करने के लिए आप घर के मेनगेट के दाईं ओर तुलसी का पेड़ लगाएं और घर के बाईं ओर केले का पेड़ लगाएं। ध्यान रहे कि पेड़ों की लंबाई ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आज रात वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे बुध, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ-अशुभ फल

3. अगर आप घर-मकान खरीदना चाहते हैं, लेकिन चाह कर भी प्लॉट नहीं खरीद पा रहे हैं तो इसके लिए यह उपाय अजमा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उस प्लॉट पर अनार का एक पेड़ लगाकर छोड़ दें। इस उपाय से घर बनने का योग जल्द बनता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे बर्तन, शीशा और फर्नीचर रखने से दरिद्रता आती है। इसलिए घर में इस तरह का सामान नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इस तरह के सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

9 फरवरी को मकर राशि में शनि होंगे उदित, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

5. वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए घर की छत पर एक बड़ा गोल आईना लगाना चाहिए। शीशा इस तरह से लगाना चाहिए कि इसमें पूरा घर दिखे। कहते हैं कि ऐसा करने से धन आगमन के नए साधन बनते हैं और धन वृद्धि होती है।

6. शास्त्रों में घर की रसोई का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में वास्तु दोष होने पर इसका सीधा असर सदस्यों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्निकोण में बल्ब लगाएं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें