ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVat Savitri vrat 2022 Sarvartha Siddhi Yoga is being made on Vat Savitri vrat know from what time this yoga will start on Vat Savitri vrat Astrology in Hindi

Vat Savitri vrat 2022: वट सावित्री व्रत पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें किस समय से शुरू होगा यह योग

Vat Savitri vrat muhurat 2022: वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने से पति की आयु लंबी होता है और मनोकामना पूर्ण होती है। इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता वास करते हैं।

Vat Savitri vrat 2022: वट सावित्री व्रत पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें किस समय से शुरू होगा यह योग
संवाददाता,देहरादूनMon, 23 May 2022 03:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सोमवार 30 मई को वट सावित्री का व्रत पर इस बार काफी अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन शनि जयंती के साथ सुबह 7:12 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होकर 31 मई सुबह 5:08 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषविदों की राय में इस खास योग में पूजा करने से फल कई गुना अधिक बढ़ जाएगा।

Vat Savitri Vrat 2022: वट सावित्री व्रत पर वटवृक्ष की होती है परिक्रमा, भीगे चने खाने की भी है परंपरा

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ के लिए व्रत रखती हैं। वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा, परिक्रमा करके पति के जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है। ज्योतिषाचार्य डा.सुशांतराज के मुताबिक वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने और रक्षा सूत्र बांधने से पति की आयु लंबी होता है और हर मनोकामना पूर्ण होती है। क्योंकि इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता वास करते हैं। इसलिए वृक्ष की पूजा करने से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें