Vastu Tips: आर्थिक परेशनियों को दूर करने के लिए, घर के उत्तर दिशा में रखें ये छोटी सी चीज
वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट्स का मानना है किदिशाओं का गलत प्रयोग करना व्यक्ति को आर्थिक संकट में डाल सकता है। करियर में सफलता और आर्थिक संपन्नता लाने के लिए दिशाओं का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।

इस खबर को सुनें
वास्तु के अनुसार आर्थिक प्रगति सीधे तौर पर घर के पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से संबंधित है। वास्तु एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दिशा में अगर किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष है तो व्यक्ति को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन दिशाओं का सही ढ़ग से प्रयोग न करने पर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में सफलता और आर्थिक संपन्नता लाने के लिए इन दिशाओं का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए।
1. घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीले रंग का पिरामिड उत्तर दिशा में रखने से धन का भंडार खाली नहीं जाता है।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में कांच का कटोरा रखना चाहिए। साथ ही इस कटोरी में एक चांदी का सिक्का भी रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3. घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसके अलावा आंवले का पेड़ लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह परिवार कोआर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में मदद करता है।
4. वास्तुशास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के आगे रोजाना एक मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर हैं, जिन्हें धन के देवता कहा जाता है। घर के उत्तर दिशा में सेफ या लॉकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
