ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyvastu tips for stairs at home

सीढ़ियों के नीचे रखा है ये सामान तो तुरंत हटा लें, हो जाएगा भारी नुकसान

वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ घर में वास्तु दोष होने से घर की शांति भंग हो जाती है। वहीं आपको घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

Meenakshi.naiduलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीWed, 14 Jun 2017 11:05 AM

सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स

सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स1 / 2

वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ घर में वास्तु दोष होने से घर की शांति भंग हो जाती है। वहीं आपको घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। वास्तुशास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई है जिसे करने से घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है। ऐसे ही कहा जाता है कि घर में मौजूद सीढ़ियां भी वास्तु दोष का कारण हो सकती है। आइए जानते है सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स:

आइए जानते है कुछ बातें

आइए जानते है कुछ बातें2 / 2

1.वास्तुशास्त्र के अनुसार सीढ़ियों का निर्माण उत्तर से दक्षिण की ओर व पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर करवाना चाहिए। इससे घर वास्तु दोष से मुक्त होता है।

2. कहा जाता है कि सीढ़ी के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा उत्तम होती है। इस दिशा में सीढ़ी होने पर घर प्रगति ओर अग्रसर रहता है। 

3. वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व कोने में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य की हानि, नौकरी एवं व्यवसाय में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

4. दक्षिण पूर्व में सीढ़ियों का होना भी वास्तु के अनुसार नुकसानदेय होता है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव बना रहता है।

5. वास्तुशास्त्र के अनुसार सीढ़ी के नीचे जूते-चप्पल एवं घर का बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में भारी नुकसान होता है।

ज्योतिष की और भी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।