ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Tips For Money Keep these things in the vault with money there will be strong chances of rain

Vastu Tips For Money: तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बनेंगे धन वर्षा के प्रबल योग

Vastu Tips for Wealth and Happiness: वास्तु शास्त्र में धन को आकर्षित करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु में वर्णित कुछ उपायों के मुताबिक तिजारों में कुछ चीजों को रखने से धन आगमन होता है।

Vastu Tips For Money: तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बनेंगे धन वर्षा के प्रबल योग
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 23 Nov 2022 05:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Easy Vastu Tips For Money: जीवन में हर कोई अपने शौक व जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाने की चाहत रखता है। लोग पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन किस्मत का साथ होने के कारण कई लोग धन संचय करने में सफल होते हैं और कुछ लोगों की किस्मत का साथ न मिलने के कारण वे धन आकर्षित नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र में धन लाभ के जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। जानें तिजोरी या लॉकर में पैसों के साथ किन चीजों को रखने से बनते हैं धन लाभ के योग-

1. रखें नए करेंसी नोट- अपनी पसंद के अनुसार हर नंबर या सबसे से कम नोट करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन नोटों को तिजोरी से कभी नहीं निकालना चाहिए।

ये आसान वास्तु टिप्स आपके जीवन में ला सकते हैं चमत्कारिक बदलाव, जानें यहां

2. छोटा दर्पण- घर में धन को आकर्षित करने के लिए लॉकर के अंदर एक छोटा शीशा या दर्पण रखना चाहिए। ध्यान रखें कि जब आप लॉकर खोलें तो यह दर्पण दिखाई दे और वह सभी सामान भी दिखे जिन्हें आपने लॉकर में रखा है।

3. बेकार की चीजें न रखें- कई बार लोग लॉकर में बेकार की चीजें भी रख देते हैं। लॉकर में कीमती आभूषण, धन व मूल्यवान सामान ही रखें। चाबियां व फोटो रखने से बचें।

4. कौड़ियों को लाल कपड़े में रखें- वास्तु में कौड़ियों का विशेष महत्व है। ये किस्मत चमकाने में सहायक मानी गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक साफ लाल कपड़े में सात कौड़ियां बांधकर लॉकर में रखें। मान्यता है कि इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

घर में 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए या नहीं? पढ़ें वास्तु शास्त्र में वर्णित महत्व

5. भगवान कुबेर की मूर्ति- भगवान कुबेर को धन व समृद्धि का देवता माना गया है। लॉकर या तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे आपको धन आकर्षित करने में मदद मिलेगी। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक उन्नति आती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें