ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Tips for Money Good Luck and Prosperity

वास्तु टिप्स: धन प्राप्ति के लिए अजमाएं ये उपाय, सौभाग्य और समृद्धि में होगी वृद्धि

हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाते हैं। कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरुप फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कई बार बेवजह...

वास्तु टिप्स: धन प्राप्ति के लिए अजमाएं ये उपाय, सौभाग्य और समृद्धि में होगी वृद्धि
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 10 Aug 2020 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात कड़ी मेहनत करके पैसा कमाते हैं। कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरुप फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है।

अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: जन्म की तारीख खोलती है कई राज, जानें कैसा होगा प्यार के मामले में आपका लाइफ पार्टनर

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं आती हैं।

3. पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

4.  घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय  ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

7. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें