ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Tips for Home dustbin to remove negativity and bring happiness and positivity in home

Vastu Tips For Dustbin: घर के इस दिशा में ना रखें डस्टबिन, हो सकता है नुकसान, जानें क्या कहता है वास्तु ?

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में डस्टबिन रखने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती हैं। इसलिए वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखें।

Vastu Tips For Dustbin: घर के इस दिशा में ना रखें डस्टबिन, हो सकता है नुकसान, जानें क्या कहता है वास्तु ?
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Nov 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips For Dustbin: वास्तु के अनुसार, घर में डस्टबिन रखने की भी अलग जगह और दिशा है। मान्यता है कि सही दिशा में डस्टबिन नहीं रखने पर घर में नेगेटिविटी बढ़ती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और घर में अक्सर गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में डस्टबिन रखते समय दिशा के साथ वास्तु के कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक घर के किस दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।

इस दिशा में ना रखें डस्टबिन:

उत्तर-पूर्व दिशा: वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा में  डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन हानि के योग बनते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा: इसके अलावा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में भी डस्टबिन रखने से बचना चाहिए। इससे कड़ी मेहनत के बावजूद व्यक्ति के सारे प्रयास व्यर्थ चले जाते हैं और व्यक्ति को सभी कार्यों बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

उत्तर दिशा: घर के उत्तर दिशा में डस्टिबन रखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे नौकरी-कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पश्चिम दिशा: अगर आपको कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो इसका कारण घर के पश्चिम दिशा में रखा कूड़ेदान भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार, घर के पश्चिम दिशा में डस्टिबन नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी कार्यों में अड़चनें आती हैं।

दक्षिण दिशा: वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन का नुकसान होता है और मन में अक्सर नकारात्मक विचार आते हैं।

कूड़ादान रखने की सही दिशा: वास्तु के अनुसार, घर का डस्टिबन हमेशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे व्यक्ति अपने काम पर फोकस कर पाता है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें