ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Tips for hanging Copper Sun At home for happiness positivity and wealth

Vastu For Copper Sun : घर के इस दिशा में लगाएं तांबे से बना सूर्य, भाग्य देगा साथ, धन-ऐश्वर्य में होगी वृद्धि

Copper Sun Vastu For Goodluck: धन, सुख-सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में तांबे से बना हुआ सूर्य लगाना बेहद शुभ माना गया है, लेकिन इसे लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

Vastu For Copper Sun : घर के इस दिशा में लगाएं तांबे से बना सूर्य, भाग्य देगा साथ, धन-ऐश्वर्य में होगी वृद्धि
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Nov 2023 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips For Copper Sun: वास्तु के अनुसार, घर की सजावट में कुछ तस्वीरों, फूलों और रंगों का खास ध्यान रखकर घर की सुंदरता के साथ सुख-सौभाग्य भी बढ़ाया जा सकता है। घर में बरकत और खुशहाली के लिए तांबे से बना सूर्य लगाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और व्यक्ति की किस्मत सूर्य के समान चमकने लगती हैं। जीवन में धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती हैं और जातक निरंतर तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहता है, लेकिन घर में तांबे का सूर्य लगाने से पहले वास्तु के कुछ कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि पॉजिटिविटी के लिए घर में तांबे का बना हुआ सूर्य कैसे लगाएं?

तांबे से बना हुआ सूर्य लगाने के वास्तु टिप्स

-वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में तांबे का सूर्य लगाना बेहद शुभ माना गया है।
-इसे आप घर के दरवाजे या खिड़की पर लगा सकते हैं और अगर संभव न हो, तो दिवार पर लगा सकते हैं।
-पूजा घर में ईशान कोण वाली दिवार पर तांबे का सूरज लगाना लाभकारी माना जाता है।
-लिविंग रूम में तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।
-नौकरी-कारोबार में तरक्की के लिए आप ऑफिस के पूर्व दिशा वाली दिवार पर तांबे का सूर्य लगा सकते हैं।
- वास्तु के मुताबिक, घर के बेडरूम में तांबे का सूरज नहीं लगाना चाहिए।
- तांबे के सूर्य की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी।

तांबे का सूरज लगाने के लाभ

- वास्तु के अनुसार, ऑफिस में तांबे का सूर्य लगाने से कार्य-व्यापार में अपार सफलता मिलती है और सूर्यदेव को कृपा बनी रहती है, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- तांबे का सूर्य घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है और गृह-क्लेश से छुटकारा मिलता है।
-मान्यता है कि तांबे का सूर्य लगाने से व्यक्ति की समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है।
- मान्यता है कि वास्तु के नियमों का ध्यान रखकर घर में तांबे का बना सूर्य लगाने से व्यक्ति की आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्तों में सुधार आता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें