ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Tips Do this easy remedy to get wealth you will get special blessings of Maa Lakshmi

Vastu Tips: धन लाभ पाने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद

वास्तु शास्त्र बताता है कि ब्रह्मांड में हर चीज की ऊर्जा एक स्तर होता है। ब्रह्मांड में पाई जाने वाली हर चीज के अंदर किसी न् किसी तरह की ऊर्जा होती है। चाहे वह पॉजिटिव हो या निगेटिव एनर्जी।

Vastu Tips: धन लाभ पाने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद
Archana Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 29 Nov 2022 12:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वास्तु शास्त्र, भारतीय वास्तु कला की एक प्राचीन पद्धति है। जिसका जिक्र हम सभी ने कभी न कभी जरूर सुना है लेकिन बहुत कम लोग वास्तु शास्त्र के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। वास्तु शास्त्र बताता है कि ब्रह्मांड में हर चीज की ऊर्जा एक स्तर होता है। ब्रह्मांड में पाई जाने वाली हर चीज के अंदर किसी न् किसी तरह की ऊर्जा होती है। चाहे वह पॉजिटिव हो या निगेटिव एनर्जी। आइए जानते किस आसान से वास्तु टिप्स को अपनाकर आप भी अपने घर में धन- धान्य को बढ़ा सकते हैं।

घर का मेन गेट, ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य द्वार है जिसके जरिए ऊर्जा घर के अंदर जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैंगनी रंग धन का प्रतिनिधित्व करता है। धन को आकर्षित करने के लिए घर की दीवारों पर बैंगनी रंग का पेंट कराएं। 

घर की दीवार पर अक्सर गहरे रंग का पेंट करना देखने में उतना आकर्षक नहीं लगता इसीलिए यदि घर की दीवारों पर बैंगनी रंग का पेंट लगाना संभव न हो तो बैंगनी रंग के गमले में मनी प्लांट लगा कर रख सकते हैं।

घर में रखे लॉकर या अलमारी जिसमें भी आप कैश या दूसरी कीमती वस्तु रखते हैं उसके ठीक सामने एक मिरर लगा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से लॉकर में रखा धन दोगुना होने लगता है।

वित्तिय लाभ पाने के लिए मेन गेट के पास मां लक्ष्मी की प्रतिमा व तस्वीर लगाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा उस घर पर बनी रहती है।

 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें