वास्तु टिप्सः अगर घर में है ऐसी घड़ी तो शुरू हो जाएगा दुर्भाग्य, यहां जानें
वास्तुशास्त्र में हमारे जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव डालने वाली स्थितियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अगर आपके घर में बंद पड़ी या टूटी हुई दीवार घड़ी लगी है, तो...
वास्तुशास्त्र में हमारे जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव डालने वाली स्थितियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि अगर आपके घर में बंद पड़ी या टूटी हुई दीवार घड़ी लगी है, तो आपका दुर्भाग्य शुरू हो जाएगा। लेकिन आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस दुर्भाग्य को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में...
Sarva Pitru Amavasya 2018: जानें किस दिन है अमावस्या, भूलकर भी ना करें ये काम
1. घर में बंद पड़ी या टूटी हुई दीवार घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और नकारात्मकता बढ़ती है। इसी कारण आपका दुर्भाग्य शुरू हो जाता है।
2. इसके साथ आपको घर के मेन गेट के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के बाहर की नकारात्मकता आपके जीवन में प्रवेश करने लगती है और तनाव बढ़ने लगता है।
Navaratri 2018: कल्याणकारी होंगे इस बार नवरात्र, नौका पर सवार होकर आएंगी मां अंबे
3. वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में यम का वास होता है और यही दिशा ठहराव का प्रतीक भी मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आपका शुभ समय ठहर जाता है और सफलता के अवसर नहीं मिलते।
4. घर की दक्षिण दिशा घर के मुखिया की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में घड़ी लगाने से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
5. दीवार घड़ी को घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में लगाई गई घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के नए अवसरों की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाई गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है