ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVastu Shastra Keeping these things in the house does not cause lack of money read the belief Astrology in Hindi

वास्तु शास्त्र: इन चीजों को घर में रखने से नहीं होता धन का अभाव, पढ़ें मान्यता

हर व्यक्ति जीवन में खुशहाली चाहता है। सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में धन-धान्य की कमी बनी  रहती है। घर में धन का अभाव रहता...

वास्तु शास्त्र: इन चीजों को घर में रखने से नहीं होता धन का अभाव, पढ़ें मान्यता
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 19 Nov 2021 10:42 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर व्यक्ति जीवन में खुशहाली चाहता है। सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में धन-धान्य की कमी बनी  रहती है। घर में धन का अभाव रहता है। वास्तु शास्त्र में धन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। जानिए घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि-

1. तुलसी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

2. मिट्टी का घड़ा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी नहीं होती है।

19 नवंबर को इन तारीखों में जन्मे लोग न लें कोई महत्वपूर्ण निर्णय, इनका दांपत्य जीवन होगा सुखद

3.  क्रिस्टल बॉल- घर में क्रिस्टल बॉल रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं होता है। 

4. धातु का कछुआ- घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कछुए का मुख घर की अंदर की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

21 नवंबर से वृश्चिक राशि में बुध-सूर्य बना रहे बुधादित्य योग, इन राशि वालों को होगा महालाभ

5. हाथी का स्टैच्यू- हाथी का स्टैच्यू बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में हाथी का स्टैच्यू या हंसों के जोड़े का स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें