ट्रेंडिंग न्यूज़

नई ऊर्जा से भर उठेगी जिंदगी

हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा हमारे जीवन को पूरी तरह प्रभावित करती है। अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा है तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, अगर नकारात्मक ऊर्जा से हमें घेर रखा है तो बनते हुए कार्य भी...

नई ऊर्जा से भर उठेगी जिंदगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutWed, 26 Jun 2019 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा हमारे जीवन को पूरी तरह प्रभावित करती है। अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा है तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, अगर नकारात्मक ऊर्जा से हमें घेर रखा है तो बनते हुए कार्य भी अटकने लगते हैं। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमारे शारीरिक और मानसिक व्यवहार पर भी पड़ता है। अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

अपने घर के गेट को कभी बाहर की तरफ न खोलें। यह ऊर्जा को घर से दूर धकेल देता है। घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आए, ऐसी व्यवस्था करें। सुबह घर की सभी खिड़कियां खोल दें और सूरज की रोशनी आने दें। दोपहर में घर की खिड़कियां बंद ही रखें। सुबह के समय घर में धार्मिक संगीत बजाएं। घर के किसी भी हिस्से में मकड़ी का जाल है तो इसे तुरंत हटा दें। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। हमारे आसपास अगर टूटी या चटकी वस्तुएं हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें। बाथरूम का दरवाजा बंद ही रखें। जब इस्तेमाल में न हो तो टॉयलेट का ढक्कन गिरा दें। घर का प्रवेश द्वार सदैव साफ रखें। घर के आसपास यदि कोई सूखा पेड़ है तो उसे हटा दें। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। घर में शांति के लिए कपूर जलाएं। नीम की पत्तियों को सप्ताह में दो बार जलाकर घर में धुआं करें। रसोईघर में कभी दवाइयां न रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें