ट्रेंडिंग न्यूज़

ठहरता नहीं है धन तो यह करें उपाय

घर में अगर धन का ठहराव नहीं है या फिर लाख कोशिशों के बाद भी पैसों की बचत नहीं हो पाती है तो इसके पीछे वजह वास्तु दोष हो सकता है। अगर ऐसी समस्या लगातार बनी रहती है तो सावधान हो जाएं। इन बाधाओं को दूर...

ठहरता नहीं है धन तो यह करें उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,meerutTue, 18 Jun 2019 02:52 AM
ऐप पर पढ़ें

घर में अगर धन का ठहराव नहीं है या फिर लाख कोशिशों के बाद भी पैसों की बचत नहीं हो पाती है तो इसके पीछे वजह वास्तु दोष हो सकता है। अगर ऐसी समस्या लगातार बनी रहती है तो सावधान हो जाएं। इन बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ वास्तु उपाय अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

घर में घी का दीपक अवश्य जलाएं। घर के प्रत्येक कमरे में दिन में एक बार प्रकाश जरूर आना चाहिए। घर में कभी भी झाड़ू को खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर घर में बरकत नहीं होती है। घर के एक हिस्से में पक्षियों के लिए दाना-पानी अवश्य रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को आमंत्रित करता है। धन बाधा को दूर करने के लिए घर में नृत्य करती हुई भगवान गणेश की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता है। परिवार में समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए। वास्तु दोष दूर करने में शंख बहुत प्रभावी है। जहां नियमित शंख का घोष होता है वहां का वातावरण सकारात्मक हो जाता है। सप्ताह में एक बार समुद्री नमक से घर में पोंछा लगाने से शांति और समृद्धि बनी रहती है। प्रत्येक अमावस्या घर की सफाई अवश्य करें। अगर किन्हीं कारणों से कर्ज ले लिया है तो कर्ज की पहली किश्त हमेशा मंगलवार को चुकाएं। प्लॉट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आसपास बनी सड़क से ऊंचा हो। सड़क से निचली जगह पर प्लॉट आर्थिक संकट का कारण बनता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें