ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVakri Shani 2021 on Shani Sade Sati Retrograde Saturn eye on these 3 zodiac signs see whether your zodiac is included in the list Astrology in Hindi

वक्री शनि की इन 3 राशियों पर है टेढ़ी नजर, देखें क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

शनि मकर राशि में वक्री हैं। यानी शनि अपनी उल्टी चाल चल रहे हैं। शनि की वक्री चाल का सबसे ज्यादा असर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में शनि की साढ़े साती महादशा...

वक्री शनि की इन 3 राशियों पर है टेढ़ी नजर, देखें क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 02 Jul 2021 10:15 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनि मकर राशि में वक्री हैं। यानी शनि अपनी उल्टी चाल चल रहे हैं। शनि की वक्री चाल का सबसे ज्यादा असर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में शनि की साढ़े साती महादशा तीन राशियों पर चल रही है। जानिए शनि की साढ़े साती से पीड़ित किन राशियों पर शनिदेव की है टेढ़ी नजर और इसके बचाव के उपाय-

किन राशियों पर चल रही शनि की साढ़े साती?

शनि की साढ़े साती धनु, कुंभ और मकर राशि वालों पर चल रही है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करीब ढाई साल में करते हैं। जबकि एक च्रक करीब 30 साल में पूरा होता है। शनि की साढ़े साती के दौरान जातकों को अधिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़े साती से मुक्ति?

धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से 29 अप्रैल 2022 को मुक्ति मिलेगी। शनि इस दिन मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। धनु के बाद मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी।

शनि के बुरे प्रभाव से बचाव के उपाय-

शनि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को धैर्य से काम लेना चाहिए।
इस दौरान दोस्ती करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 
हर दिन चिड़ियों को पानी और दाना खिलाना चाहिए। 
इसके अलावा चीटियों को मीठा खिलाने से भी लाभ होता है। 
काली उड़द, काले वस्त्र, तिल आदि का दान करना चाहिए। 
शनि ढैय्या के दौरान मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। 
हनुमान जी की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनि मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
पीपल के वृक्ष के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें