ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVakri Guru 2022 From July 29 Shani Dev will walk in reverse the fate of these 4 zodiac signs will change Astrology in Hindi

Vakri Guru 2022: 29 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य

Vakri Guru 2022 July: जुलाई में देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चलेंगे। गुरु ग्रह की उल्टी चाल का कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानें किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-

Vakri Guru 2022: 29 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 23 Jun 2022 08:08 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Guru Vakri 2022: जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। जुलाई में देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलेंगे। गुरु ग्रह की उल्टी चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 29 जुलाई को गुरु वक्री होंगे और विपरीत चाल चलते हुए 24 नवंबर 2022 को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएंगे। इससे पहले अक्टूबर में गुरु मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को धन, वैभव, संतान, सुख और विद्या आदि का कारक माना गया है।जानें गुरु गोचर का किन राशि वालों को होगा लाभ-

वृषभ- देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं। इसे आय का भाव कहा जाता है। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

10 अगस्त इन राहु व मंगल की इस राशि में युति, इन राशि वालों की रहेगी मौज

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए व्यापारिक संबंधों का लाभ मिलेगा। गुरु ग्रह की उल्टी चाल आपके जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकती है।

कर्क- कर्क राशि वालों के नवम भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।

शुक्र राशि परिवर्तन से 13 जुलाई तक इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

कुंभ- कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें