ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVaishakh Amavasya 2021 date time remedies according to zodiac signs rashi anusar upay

Vaishakh Amavasya 2021 : वैशाख अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से दूर होंगी परेशानियां, जानें राशिनुसार उपाय

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि 11 मई को पड़ रही है। वैशाख अमावस्या के दिन स्नान- दान, धर्म- कर्म करने से...

Vaishakh Amavasya 2021 : वैशाख अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से दूर होंगी परेशानियां, जानें राशिनुसार उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 10 May 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। वैशाख माह की अमावस्या तिथि 11 मई को पड़ रही है। वैशाख अमावस्या के दिन स्नान- दान, धर्म- कर्म करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां होती हैं। हर राशि के अलग- अलग उपाय होते हैं। वैशाख अमावस्या के दिन राशिनुसार उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं राशिनुसार उपाय...

मेष राशि

  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के जातकों को इस दिन भैरव बाबा की पूजा करनी चाहिए। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में रहकर ही पूजा करें। घर में ही भैरव बाबा के नाम का एक दीपक जला लें। 

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों को इस दिन कन्याओं को भोजन करवाना चाहिए। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर के बच्चों को ही भोजन करवा लें। इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले भगवान को भोग लगा लें फिर बच्चों को खिलाएं।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों को इस दिन दान- पुण्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने का कई गुना फल प्राप्त  होता है।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस दिन असहाय व्यक्तियों की मदद करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को अमावस्या के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन गेहूं का दान करना भी शुभ होता है।

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों को इस दिन गाय को भोजन करवाना चाहिए। इस दिन गाय को सात्विक भोजन करवाएं।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों को अमावस्या के पावन दिन मीठी चीजों का दान करना चाहिए। मीठी चीजों का दान करना शुभ रहता है।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस पावन दिन गुड़ और चने का दान करना चाहिए। शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप इस दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को इस दिन चने की दाल का दान करना चाहिए। इस दिन आप माथे पर पीले चंदन और हल्दी का तिलक भी लगाएं। 

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों को इस दिन वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों को अमावस्या के दिन उड़द की दाल और वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों को अमावस्या के पावन दिन मीठी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें