ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyVaijayanti Mala will win all the work

हर काम में विजय दिलाएगी वैजयंती माला

वैजयंती माला- एक ऐसी माला जो सभी कार्यों में विजय दिला सकती है  इसका प्रयोग  भगवान श्री कृष्ण माता दुर्गा, काली और दूसरे कई  देवता करते थे। रत्न के जानकार मानते हैं कि अगर इस...

हर काम में विजय दिलाएगी वैजयंती माला
हिन्दुस्तान लाइव टीम,मुरादाबादMon, 13 Nov 2017 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

वैजयंती माला- एक ऐसी माला जो सभी कार्यों में विजय दिला सकती है  इसका प्रयोग  भगवान श्री कृष्ण माता दुर्गा, काली और दूसरे कई  देवता करते थे। रत्न के जानकार मानते हैं कि अगर इस माला को सही विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठित करके धारण किया जाए तो इसके परिणाम आपको तत्काल मिल सकते हैं। कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो जिसमें रुकावट आएगी।

वैजयंती माला को धारण करने वाला इंद्र के समान सारे वस्त्रों को जीतने वाला बन जाता है और श्री कृष्ण के समान सभी को मोहित करने वाला बन जाता है और महर्षि नारद के समान विद्वान बन जाता है। इस सिद्ध माला को धारण करने वाला हर जगह विजय प्राप्त करता है। उसके सर्व कार्य अपने आप बनते चले जाते हैं । यदि किसी काम में लंबे समय से बाधा आ रही है तो वह काम आसानी से बन जाता है। यह माला शत्रुओं का नाश भी करती है।

रत्न शास्त्री पंडित ब्रजेंद्र मिश्र बताते हैं कि वैजयंती माला को सिद्ध करने के लिए इसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। पूरा फल पाने के लिए जरूरी है कि माला सही विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही पहनी चाहिए।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें