ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyutpanna ekadashi date time puja vidhi shubh muhrat samagri ki list

Utpanna Ekadashi : उत्पन्ना एकादशी आज, नोट कर लें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारणा टाइम और सामग्री की पूरी लिस्ट

Utpanna Ekadashi :  मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। 20 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी है। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है।

Utpanna Ekadashi : उत्पन्ना एकादशी आज, नोट कर लें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारणा टाइम और सामग्री की पूरी लिस्ट
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 20 Nov 2022 08:32 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Utpanna Ekadashi :  मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। 20 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी है। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है।हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट-

मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 19, 2022 को 10:29 ए एम बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 20, 2022 को 10:41 ए एम बजे

  • पारण (व्रत तोड़ने का) समय - नवंबर 21, 06:40 ए एम से 08:47 ए एम

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। 

सूर्य ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान, टैप कर जानें अपनी राशि का हाल

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

  • श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
  • पुष्प
  • नारियल 
  • सुपारी
  • फल
  • लौंग
  • धूप
  • दीप
  • घी 
  • पंचामृत 
  • अक्षत
  • तुलसी दल
  • चंदन 
  • मिष्ठान

शुक्र होंगे उदय, इन 4 राशियों का भाग्योदय होना तय, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

इस दिन चावल का सेवन न करें

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन चावल का सेवन करना अशुभ माना जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें