ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyuse of utensils in worshiping god according to astrology

पूजा के लिए लोहे के बर्तन करते हैं उपयोग तो जान लें ये बातें

भगवान की पूजा में कई प्रकार के बर्तनों का भी उपयोग किया जाता है। ये बर्तन किस धातु के होने चाहिए और किस धातु के नहीं, इस संबंध में कई नियम बताए गए हैं। जिन धातुओं को पूजा से वर्जित किया गया है उनका...

 पूजा के लिए लोहे के बर्तन करते हैं उपयोग तो जान लें ये बातें
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 22 Jun 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान की पूजा में कई प्रकार के बर्तनों का भी उपयोग किया जाता है। ये बर्तन किस धातु के होने चाहिए और किस धातु के नहीं, इस संबंध में कई नियम बताए गए हैं। जिन धातुओं को पूजा से वर्जित किया गया है उनका उपयोग पूजन कर्म में नहीं करना चाहिए। अन्यथा धर्म- कर्म का पूर्ण पुण्य फल प्राप्त नहीं हो पाता है। पूजा में बर्तनों का भी काफी गहरा महत्व है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग धातु अलग-अलग फल देती है। इसके पीछे धार्मिक कारण के साथ ही वैज्ञानिक कारण भी है। सोना, चांदी, पीतल और तांबे की बर्तनों का उपयोग शुभ माना गया है। वहीं दूसरी ओर पूजन में लोहा और एल्युमीनियम धातु से निर्मित बर्तन वर्जित किए गए हैं।

मनु स्मृति में लिखा है

निलेप कांचनं भांडमभिरेव विशुद्धयपि।

अब्जमश्ममयंचैव राजतं चानुपस्कृतम्।।

इस श्लोक के अनुसार हमें एल्युमिनियम, लोहा और अप्राकृतिक धातुओं का उपयोग पूजा में नहीं करना चाहिए। पूजा में मिट्टी, तांबा, पीतल, चांदी, सोने के बर्तन उपयोग करना चाहिए। पूजा और धार्मिक क्रियाओं में लोहा, स्टील और एल्युमीनियम को अपवित्र धातु माना गया है। इन धातुओं की मूर्तियां भी नहीं बनाई जाती। लोहे में हवा, पानी से जंग लग जाता है। एल्युमीनियम से भी कालिख निकलती है। पूजन में कई बार मूर्तियों को हाथों से स्नान कराया जाता है, उस समय इन मूर्तियों को रगड़ा भी जाता है। ऐसे में लोहे और एल्युमीनियम से निकलने वाली जंग और कालिख का हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए लोहा, एल्युमीनियम को पूजा में निषेध माना गया है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैंजिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

हथेली में ऐसे निशान, रेखाओं वाले व्यक्ति को होता है धन लाभ

मंगल पर्वत पर हो यह निशान तो दुश्‍मन कुछ नहीं बिगाड़ पाते

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें