ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyup uttarakhand bihar rajasthan delhi mp karwa chauth chand kab niklega moon rise time bihar mein chandrodya kitne baje hoga

Moon Rise Time Today : यूपी, उत्तराखंड, बिहार, एमपी, राजस्थान में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय टाइम

Moon Rise Time karwa chauth chand kab niklega chandrodya kitne baje hoga : आज सकट चौथ है। इस दिन माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

Moon Rise Time Today : यूपी, उत्तराखंड, बिहार, एमपी, राजस्थान में कब दिखेगा चांद, यहां देखें चंद्रोदय टाइम
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 10 Jan 2023 09:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Moon Rise Time : आज सकट चौथ है। इस दिन माताएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। शाम को चन्द्रोदय के दर्शन कर पूजा में दूर्वा, शकरकंद, गुड़ और तिल के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। दूसरे दिन सुबह सकट माता पर चढ़ाए गए पकवानों को प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है। यह व्रत संतान के जीवन में आने वाली हर संकट और बाधा से उन्हें बचाता है। इस दिन संकट हरण गणेश जी का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। इसे संकष्टी चतुर्थी और तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। करवा चौथ के चांद की तरह ही व्रती महिलाओं को सकट चौथ का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं आज यूपी समेत देश के और राज्यों में कब होंगे चांद के दर्शन...

नई दिल्ली- रात 08:41 बजे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रात 08:28 बजे 
चंडीगढ़: ,रात 08:39 बजे
भुवनेश्वर, ओडिशा: रात 08:17 बजे 
शिमला, हिमाचल प्रदेश: रात 08:37 बजे
देहरादून, उत्तराखंड: रात 08:35 बजे
रांची, झारखंड: रात 08:15 बजे

सकट चौथ व्रत कथा : इन 3 कथाओं में से कोई 1 कथा पढ़ने से ही जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य, चमक उठेगी किस्मत
 

पुणे, महाराष्ट्र: रात 09:09 बजे
नागपुर, महाराष्ट्र: रात 08:44 बजे
जयपुर, राजस्थान: रात 08:50 बजे
अहमदाबाद, गुजरात: रात 09:08 बजे
पटना, बिहार: रात 08:13 बजे
मुंबई, महाराष्ट्र: रात 09:13 बजे
बेंगलुरु, कर्नाटक: रात 09:01 बजे
भोपाल, मध्य प्रदेश: रात 08:48 बजे
रायपुर, छत्तीसगढ़: रात 08:33 बजे
हैदराबाद, तेलंगाना: रात 08:52 बजे
चेन्नई, तमिलनाडु: रात 08:50 बजे
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: रात 08:04 बजे

पूजन विधि: 
- संध्याकाल में भगवान गणेश की कथा पढ़ें
- भगवान को तिल के लड्डू और पीले पुष्प अर्पित करें । भगवान गणेश को दूर्वा भी अर्पित करनी चाहिए।
- चन्द्रमा को अर्घ्य दें 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें