UP Board 10th 12th Result 2019 आज, जानें किस राशि के स्टूडेंट्स किस दिशा में बनाएं करियर
UP Board 10th 12th Result 2019 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम 2019 की घोषणा आज की जाएगी। 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को इन नतीजों का इंतजार है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद...
UP Board 10th 12th Result 2019 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम 2019 की घोषणा आज की जाएगी। 58 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को इन नतीजों का इंतजार है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स को आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस स्ट्रीम में से किसी एक को चुनना होगा, जबकि यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स अपने अपने करियर की दिशा चुनेंगे। जितना जरूरी परीक्षा का परिणाम है उतना ही जरूरी है सही दिशा में अपना भविष्य बनाना। यहां ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानें किस राशि के स्टूडेंट्स को कौन सा करियर अपनाना चाहिए।
मेष
मेष राशि वाले छात्रों की मेष राशि अर्थात मंगल की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। आप लोग सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है।
वृषभ
वृषभ राशि के छात्रों की जिनको शुक्र की रचनात्मक ऊर्जा प्रभवित करती है। आप लोग अपना भविष्य रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में बना सकते है। आपकी सौंदर्य परख क्षमता बहुत ही उन्नत है आप फैशन, कला, मीडिया, टीवी, फिल्म, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातको की प्रतिनिधित्व करते है बुध जो दर्शाते तर्क और बुद्धि को। आप लोग बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल हो सकते है जैसे चार्टेड अकाउंटेंट, कंपनी सेकेटरी, वकील, टीचर इत्यादि। आप अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमताओं के आधार पर आप अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है।
कर्क
कर्क राशि के जातको की जिनका स्वामी है चन्द्रमा। आप लोग भावनात्मक ऊर्जा एवं ममता से भरे हुए होते है साथ ही साथ प्रबंधन की अद्भुत क्षमता आपके पास है जिसमे आप अपना भविष्य बना सकते है। आप लोग सामाजिक क्षेत्र एवं सेवा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा काम कर सकते है।
सिंह
सिंह राशि के जातक जो सूर्य की राशि के जातक माने जाते है, आप लोगो में प्रशासनिक क्षमता नैसर्गिक रूप में पायी जाती है। आप अपना दृष्टिकोण बड़ा बनाये और बड़ी लक्ष्य निर्धारित करे। आप भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसे बड़े लक्ष्य एवं प्रबंधन इत्यादि में बड़ी तरक्की पा सकते है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों पर जो बुध की वयस्क राशि है, आप लोगों की व्यवसाय की समझ अद्भुत होती है। आप लोग बिज़नेस मॅनॅग्मेंट, प्रोफेशनल कोर्सेस, ट्रेडिंग एवं विज्ञान में, आईटी एवं कम्युनिकेशन में अपना भविष्य बना सकते है।
तुला
तुला राशि के जातक मैनेजमेंट, कला, कौशल, रचनात्मक कार्य में अपना भविष्य बना सकते है। अब बात करते है वृश्चिक राशि के जातको की अर्थात मंगल की राशि जो ऊर्जा, शक्ति और स्फूर्ति से भरपूर होती है। आप लोग सेल्स, मार्केटिंग, होटल मॅनॅग्मेंट, डिफेंस जैसे पुलिस, फ़ौज, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन आदि में अपना भविष्य बना सकते है।
धनु
धनु राशि के जातक अर्थात गुरु गृह की राशि। आप लोगो में प्रबंधन, लेखन, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में असंख्य सम्भावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों में तकनीक को समझने की अद्भुत क्षमता होती है आर अपने कार्य क्षेत्र में बहुत गहरी पकड़ रखते है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातको में तकनीक एवं तर्क का अद्भुत संगम होता है। आप लोग आईटी, टेक्नोलॉजी एवं मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपना मुकाम बना सकते है।
मीन
मीन राशि अर्थात सोर मंडल की अंतिम राशि जिसका प्रतिनिधित्व गुरु गृह करता है। आपकी परिपक्वता आपको सबसे अलग करती है। आप लोग लेखन, साहित्य अध्यन, अध्यापन एवं प्रबंधन में अपना भविष्य बना सकते है।