Palmistry: हथेली पर ये निशान माने जाते हैं अशुभ, जानें क्या होता है मतलब?
Unlucky Sign On Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कुछ रेखाएं व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली बनाते हैं, तो वहीं हथेली पर मौजूद कुछ रेखाए और निशान बेहद अशुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं...

Palmistry Unlucky Sign: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों पर कई ऐसी रेखाओं और निशान मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। हथेलियों की कुछ रेखाएं से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। वहीं, हथेली की कुछ रेखाओं और चिन्हों को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि हथेली पर इन रेखाओं या निशान बनने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेहनत बेकार चली जाती है। घर में पैसा टिकता नहीं है और जीवन के हर मोड़ पर बाधाएं आती रहती हैं। आइए जानते हैं हथेली के इन अनलकी रेखाओं के बारे में...
हथेली पर आड़ी-तिरछी रेखा: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर कई सारी आड़ी-तिरछी रेखाएं नजर आती हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कार्यों में बाधाएं आती हैं और स्वास्थ्य को लेकर भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।
शनि पर्वत पर अशुभ चिन्ह: शनि पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह बनना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। व्यक्ति के लोगों से रिश्ते अच्छे नहीं रहते हैं और आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है।
हथेली पर काला धब्बा: हथेली पर काला धब्बा होना भी बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। किसी भा काम में भाग्य साथ नहीं देता है।
सूर्य रेखा पर द्वीप का निर्माण: सूर्य रेखा पर द्वीप क निशान अशुभ होता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को जीवन में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। मन परेशान रहता है और व्यापार में अक्सर नुकसान झेलना पड़ता है।
विवाह रेखा पर अशुभ चिन्ह: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की विवाह रेखा कई शाखाओं में बंटी रहती हैं, ऐसे व्यक्ति की मैरिड लाइफ में कई परेशानियां आती हैं। साथी से अक्सर अनबन हो जाती है और रिश्तों में दूरियां बढ़ती रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
