Tulsi Pujan Diwas 2023 today 25 December puja vidhi Tulsi Pujan Diwas 2023: क्या है तुलसी पूजन दिवस और क्या होता है इस दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Tulsi Pujan Diwas 2023 today 25 December puja vidhi

Tulsi Pujan Diwas 2023: क्या है तुलसी पूजन दिवस और क्या होता है इस दिन

Tulsi Pujan Diwas Kab hai:इस दिन अधिकतर मंदिरों में और तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग तुलसी का पौधा लगाते हैं और तुलसी के पौधे लोगों में वितरित करते हैं। इसके लिए कई जगह कार्यक्रम आयोजित कि

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 25 Dec 2023 10:19 AM
share Share
Follow Us on
Tulsi Pujan Diwas 2023: क्या है तुलसी पूजन दिवस और क्या होता है इस दिन

Tulsi Pujan Diwas: इस दिन अधिकतर मंदिरों में और तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग तुलसी का पौधा लगाते हैं और तुलसी के पौधे लोगों में वितरित करते हैं। इसके लिए कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दरअसल तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि तुलसी माता की पूजा सुख समृद्धि देती है। भगवान विष्णु को तो तुलसी बहुत ही प्रिय है, उनके बिना वे कोई भोग स्वीकार नहीं करते हैं। अगर घर में तुलसी है, तो हमें तुलसी पूजा के नियमों को मानना चाहिए। कुछ तारीख निश्चित हैं, उन तारीखों पर तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। रविवार को तुलसी में पानी नहीं देना चाहिए, अगर घर में धन-धान्य की कमी है, तो तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधें। अब इस कपड़े को घर की तिजोरी में रख दें। मां लक्ष्मी आपको धन-धान्य देगी। इस दिन तुलसी-पूजन, माला का जाप करना चाहिए। तुलसी जी को कभी भी गंदे हाथों से या बिना नहाए नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के पत्तों को चबा कर नहीं खाना चाहिए। तुलसी अगर घर में रखते हैं, तो रोज इस पर दीपक जलाना चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए।

सर्दी में तुलसी के खराब होने का समय होता है, इसलिए इस समय तुलसी को सर्दी से बचाना चाहिए और इसके ऊपर अच्छे से चुनरी लगा देनी चाहिए, जिससे पाले के कारण यह खराब न हो।
 गंगाजल में तुलसी की मंजरी मिलाकर रख दें। अब इस जल को रोजाना घर में छिड़कें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!