ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyTry these special Vastu tips to keep negative thoughts away from your home

निगेटिव ख्याल को अपने घर से दूर रखने के लिए आजमाएं ये खास वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय परंपरा है। जिसकी मदद से हमें दिशाओं का ज्ञान होता है आज हम ऐसे कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

निगेटिव ख्याल को अपने घर से दूर रखने के लिए आजमाएं ये खास वास्तु टिप्स
Archana Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 11:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

घर एक ऐसी जगह जहां हम सभी अपने के जीवन एक बहुत बड़ा हिस्सा गुजारते हैं। जहां लोग अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। घर हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों में से एक होता है। घर हम सभी के लिए सबसे खास जगह होती है। लोग हमेशा अपने घर और उसके आस पास के क्षेत्र को निगेटिव एनर्जी से दूर रखने का प्रयास करते रहते हैं। जिसके लिए वह तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं। वास्तु शास्त्र प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय परंपरा है। जिसकी मदद से हमें दिशाओं का ज्ञान होता है आज हम ऐसे कुछ खास वास्तु टिप्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। जिनकी मदद से घर से निगेटिव एनर्जी को दूर कर पॉजिटिविटी को बनाएं रखा जा सकता है।

● घर को किसी की बुरी नजर या निगेटिव एनर्जी से दूर रखने के लिए घर के अंदर नियमित रूप से लैम्प और दीए जलाने चाहिए।

●  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में किचन बनाना चाहिए। इसके अलावा दूसरे विकल्प के तौर पर घर के उत्तर-पश्चिमी कोने में किचन बनाया जा सकता है। किचन के दक्षिण- पूर्व दिशा में गैस चूल्हा रखना चाहिए।

●  घर के अंदर खुशहाली और परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने के लिए भूलकर भी दवाईयां किचन में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन स्वास्थ्य और खुशी दोनों को प्रदर्शित करेगी। 

●   वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में मिरर नहीं रखना चाहिए। लेकिन यदि अगर आपके बेडरूम में कोई ड्रेसिंग टेबल या आपकी अलमारी में मिरर लगा हुआ है तो सोने वक्त उस मिरर को ढक दें।

●  पेड़- पौधे ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी को घर की ओर आकर्षित किया जा सकता है। लेकिन भूलकर भी घर में कैक्टस या रबर का पेड़ न लगाएं। इन पौधे से घर के अंदर मौजूद सद्भावना और स्थिरता के मार्ग में बाधा उत्पन्न होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें