ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyTrust Yourself you will get success

सक्सेस मंत्र: खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी

एक गांव में दो बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ खेलते, खाते-पीते थे। एक दिन वो दोनों गांव से थोड़ा दूर निकल गए और खेलते-खेलते उनमें से एक लड़का कुएं में गिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लग गया।...

सक्सेस मंत्र: खुद पर भरोसा रखें, सफलता जरूर मिलेगी
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSat, 07 Jul 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एक गांव में दो बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ खेलते, खाते-पीते थे। एक दिन वो दोनों गांव से थोड़ा दूर निकल गए और खेलते-खेलते उनमें से एक लड़का कुएं में गिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लग गया। दूसरे लड़के को अफने आस-पास कोई नजर नहीं आया। जिसे वे अफने दोस्त को बचाने के लिए बुला सके।

तब उसकी नजर एक बाल्टी पर पड़ी। जो एक रस्सी से बन्दी पड़ी थी। उसने उस बाल्टी को उठा कर उसे कुएं में फेंक दिया और अपने दोस्त को पकड़ने बोला। उसके दोस्त से उस बाल्टी को पकड़ा और वह लड़का अपनी पूरी ताकत लगा करके उस बाल्टी को खींचने लगा। वह तब तक नहीं रुका जब तक उसका दोस्त कुंए से बाहर न आ गया। तब वह डरने लगे कि अगर हम घर में बताएंगे तो घरवालें डाटेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया। क्योंकि उस बच्चे में इतनी ताकत नहीं थी कि वह उसे खींच सके। 

इससे यह प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने ऊपर पूरा भरोसा होना चाहिए। दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो आपको रोक सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें