ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyTroubles in a spouse

घर में वास्तुदोष होने पर होता है पति-पत्नी में झगड़ा, करें ये उपाय

कई बार आपको पता भी नहीं होता कि आपके घर के किस वास्तु दोष से जाने-अनजाने आप किस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। वास्तु शास्त्र के छोटे-छोटे उपाय हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय करके सकारात्मक...

घर में वास्तुदोष होने पर होता है पति-पत्नी में झगड़ा, करें ये उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 20 Nov 2017 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कई बार आपको पता भी नहीं होता कि आपके घर के किस वास्तु दोष से जाने-अनजाने आप किस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। वास्तु शास्त्र के छोटे-छोटे उपाय हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय करके सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी कर जीवन को बहुत जल्दी खुशहाल कर देती है।

कुछ वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि दोष करने के लिए हमेशा जरूरी नहीं कि तोड़फोड़ ही करना पड़े। सामान्य बदलाव और उपाय भी न केवल वास्तु दोष दूर कर सकते हैं बल्कि आश्चर्यजनक रूप से परिणाम भी दे सकते हैं।

ऐसा कई बार महसूस होता है कि पति-पत्नी में अकारण झगड़े होने लगते हैं। छोटी-छोटी बात का बतंगड़ बन जाता है और कई बार ये छोटे-छोटे झगड़े बड़ी पारिवारिक समस्या में बदल जाते हैं। अगर ऐसा आपको भी लग रहा हो तो देखें कहीं आपके मास्टर बेडरूम का बेड खिड़की के पास तो नहीं है। पति-पत्नी का बिस्तर अगर खिड़की के पास हो तो उनके रिश्तों में तनाव व आपसी मतभेद बढ़ता है। कोई अन्य स्थान न हो तो सिरहाने और खिड़की के बीच पर्दा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा रिश्तों पर बुरा असर नहीं डालती है।

इसके साथ ही पति पत्नी के बिस्तर की चादर पर प्राकृतिक दृश्यों के छपे होने से रात मे अच्छी नींद व पति पत्नी सम्बन्ध भी अच्छे रहते है। बेडरूम में जानवरों के चित्र वाली चादरें न इस्तेमाल करें। रात मे फटे गद्दे, चादर,तकिये पर सोने से व्यक्ति को अपनी मेहनत का फल नहीं मिलता व घर मे भी कलह रहती है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें