Trigrahi Yog: शुक्र, बुध व सूर्य बना रहे इस राशि में त्रिग्रही योग, इस अवधि की ये हैं तीन लकी राशियां
Trigrahi Yog November 2022: नवंबर महीने में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनने से कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानें ग्रहों की युति किन राशि वालों के जीवन में लाएगी खुशियां-

इस खबर को सुनें
जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो, इसका प्रभाव सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। एक ही राशि में एक या उससे अधिक ग्रहों की उपस्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होती है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 13 नवंबर को बुद्धि व व्यापार के कारक बुधदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। जानें वृश्चिक राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए साबित होगा लाभकारी-
5 दिसंबर तक मंगल व शुक्र बना रहे राजयोग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि में बुध, सूर्य व शुक्र की युति से बनने वाला त्रिग्रही योग लाभकारी साबित होगा। यह योग आपकी कुंडली के एकादश भाव में बन रहा है। इसे आय का स्थान माना गया है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के दशम भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। दशम भाव में नौकरी व व्यापार का स्थान माना गया है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशि- शुक्र, बुध व सूर्य मीन राशि के नवम भाव में त्रिग्रही योग बनाएंगे। नवम भाव को भाग्य का साथ माना गया है। इस अवधि में मीन राशि के जातकों को करियर में सफलता हासिल होगी। भाग्यवश आपके अटके काम बनेंगे। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
16 नवंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, ज्योतिषाचार्य से जानें सूर्य गोचर का भविष्यफल
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
