Trigrahi Yog: 1 अक्टूबर से कन्या राशि में कई ग्रहों की युति, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय
Trigrahi Yog in Kanya Rashi 2023: कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। 1 अक्टूबर को बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। जिससे इस राशि में तीन ग्रहों की युति बनेगी। जानें त्रिग्रही योग का प्रभाव-

Budh Gochar in Kanya Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति व उनकी किसी भी राशि में युति के प्रभाव के बारे में बताया गया है। हर ग्रह एक निश्चित में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। कई बार एक ही राशि में ग्रहों की युति बन जाती है। इस समय कन्या राशि में मंगल और सूर्य ग्रह विराजमान हैं। 1 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करते हुए कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि मे बुध के प्रवेश करते ही त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा। जानें कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन राशियों के लोग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित-
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में त्रिग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको धन लाभ के प्रचुर अवसर मिलेंगे। लंबे समय से पदोन्नति व आय में वृद्धि का इंतजार कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग सुखद समाचार ला सकता है। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा में लाभ होगा। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए कन्या राशि में त्रिग्रही योग बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापारी वर्ग को व्यापार में विस्तार मिल सकता है। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ संदेश मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
