ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytotal lunar eclipse this eclipse will be 67 minutes long read the total eclipse timing and super blood moon time

total lunar eclipse: 67 मिनट में ढक जाएगा पूरा चांद, जानें ग्रहण का टाइम

इस वीकेंड (अमेरिका में) की रात को साल का सबसे बड़ा चंद्र गहण पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के कुछ करीब आ जाएगा जिससे इसका आकार बाकी दिनों की तुलना में कुछ बड़ा दिखाई देगा। चंद्रमा...

total lunar eclipse: 67 मिनट में ढक जाएगा पूरा चांद, जानें ग्रहण का टाइम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 Jan 2019 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

इस वीकेंड (अमेरिका में) की रात को साल का सबसे बड़ा चंद्र गहण पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के कुछ करीब आ जाएगा जिससे इसका आकार बाकी दिनों की तुलना में कुछ बड़ा दिखाई देगा। चंद्रमा का आकार बड़ा होने के कारण ही इसे सुपर ब्लड मून नाम दिया गया है।

क्यों होता है चंद्र ग्रहण?
खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है। अगर हम बात करें चंद्र ग्रहण की तो सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह ग्रहण रविवार की रात या सोमवार की सुबह शुरू होगा जो कि स्थान विशेष पर निर्भर करता है। यदि आप यूरोप या अमेरिका में है तो आपको यह ग्रहण रविार की रात में दिखेगा और दिए आप भारत में हैं यहां सोमवार को सुबह ग्रहण शुरू होगा। चूंकि भारत में ग्रहण दिन में है ऐसे में इसे देखना पाना संभव नहीं होगा।


1 घंटा 7 मिनट में पूरा ढक जाएगा चांद-
माचार एजेंसी एपी के अनुसार, रविवार को 10:34pm EST यानी सोमवार को 9:04am IST पर आशिंक ग्रहण शुरू होगा। ग्रहण के वक्त पृथ्वी की छाया जब पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगी तब पूर्ण चंद्रग्रहण माना जाएगा, और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 11:41pm EST या 10:11am IST पर होगा। यानी ग्रहण शुरू होने से पूर्ण ग्रहण तक के टाइम को देखें तो पता चलेगा कि 67 मिनट पूरा चांद ढक जाएगा। वेबसाइट टाइम एंड डेट के अनुसार, चांद पूरा घटने के बाद करीब एक घंटे तक ढका रहेगा। इसके बाद मोक्ष में करीब एक घंटे 10 मिनट का टाइम लगेगा। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण शुरू होने से मोक्ष होने का समय देखें तो यह तीन घंटे से भी ज्यादा रहेगा।

 

इन देशों में दिखेगा ग्रहण-
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, इस पूरे चंद्र ग्रहण को उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, नार्वे, स्वीडन, पुर्तगाल, फ्रांस और स्पेन के द्वीपों में दिखेगा। लॉस एजेंल्स से एक सस्था द्वारा इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

chandra grahan 2019: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं जरूर ध्यान रखें ये बातें

lunar eclipse 2019: चंद्रग्रहण और इस सुपर ब्लड मून के बारे जानें ये 5 खास बातें

चंद्रग्रहण सूतक का समय 
भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 11.12 बजे तक रहेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें