Lunar Eclipse 2021 : बेहद खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण, दो साल बाद होगी ये अद्भुत खगोलीय घटना

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण बेहद ही खास होने वाला क्योंकि यह एक...

Lunar Eclipse 2021 : बेहद खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण, दो साल बाद होगी ये अद्भुत खगोलीय घटना

26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण बेहद ही खास होने वाला क्योंकि यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चंद्रमा पृथ्वी की काली प्रतिछाया से होकर गुजरेगा। इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून के नाम से भी जाना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें...

साल 2019 के बाद पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण

  • 26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल 2019 के बाद लगने वाला पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले 21 जनवरी, 2019 को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। 

क्या होता है ब्लड मून

  • पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा का रंग सूर्ख लाल हो जाता है, जिस वजह से इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। 26 मई को इस साल का सबसे बड़ा चंद्रमा दिखाई देगा। इसको सूपरमून भी कहा जाता है।

आइए जानते हैं क्या होता है ब्लड मून के समय...

  • इस चंद्र ग्रहण को साल का पहला ब्लड मून भी कहा जा रहा है। इस समय में चंद्रमा और पृथ्वी एक दूसरे के काफी नजदीक आ जाते हैं।
  • 26 मई को चंद्रमा बड़े आकार में नजर आएगा और सूर्ख लाल रंग का दिखाई देगा।
  • भारत में यह ब्लड मून नहीं दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी दक्षिण अमेरिका या दक्षिण-पूर्व एशिया के लोग ब्लड मून देख पाएंगे।
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय 15 मिनट से भी कम का होगा। चंद्रमा सिर्फ 15 मिनट के लिए पृथ्वी की काली प्रतिछाया में प्रवेश करेगा। उसके बाद वह इस प्रतिछाया से बाहर निकल जाएगा। 

इस साल कब- कब लगेगा ग्रहण...

  • साल 2021 में कुल चार ग्रहण लगने जा रहे हैं। पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। इसके बाद 10 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। फिर 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा और 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। 

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़बेहद खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण, होगी ये अद्भुत खगोलीय घटना