ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytodays 15 october numerology horoscope

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अक्टूबर का दिन

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Oct 2017 02:19 PM

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अक्टूबर का दिन

आपकी अंकराशि: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अक्टूबर का दिन1 / 10

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र में  मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। आगे जानें नंबर के हिसाब से अपना भविष्य

मूलांक: 1

मूलांक: 12 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप सकारात्मक रहेंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को टालें नहीं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 

मूलांक: 2

मूलांक: 23 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक: 3

मूलांक: 34 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक: 4

मूलांक: 45 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
 

मूलांक: 5

मूलांक: 56 / 10

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। परिवार में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हावी हो सकता है।

मूलांक: 6

मूलांक: 67 / 10

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का समाधान मिलेगा लेकिन कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के नए प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक: 7

मूलांक: 78 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी को भी उधार देने से बचें। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आलस्य और थकान हावी हो सकती है।

मूलांक: 8

मूलांक: 89 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। जोखिमभरे कार्यों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक: 9

मूलांक: 910 / 10

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी भी कार्य को टाले नहीं। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आलस्य और थकान हावी हो सकता है। व्यापार में लाभ के नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।