राशिफल: 11 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशिफल: 11 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल
राशिफल: 11 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे
राशिफल: 11 नवंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना राशिफल
मेष
मन अशांत रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष
आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन
अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क
मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं।
सिंह
वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।
कन्या
पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
तुला
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक
नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु
पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
मकर
खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन
धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैंद्य आय में वृद्धि होगी।