ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytoday zodiac horoscope bhavishyaphal for 30 august by jyotishacharya

राशिफल : 30 अगस्त को मिथुन राशि वालों के पराक्रम में लगेंगे चार चांद, जानें अन्य राशियों का हाल ज्योतिषाचार्य से: VIDEO

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। सिंह राशि में अभी भी ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ हैबल्कि कुछ इजाफा हुआ है। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और चन्द्रमा...

राशिफल : 30 अगस्त को मिथुन राशि वालों के पराक्रम में लगेंगे चार चांद, जानें अन्य राशियों का हाल ज्योतिषाचार्य से: VIDEO
अजय कुमार सिंह,गोरखपुरFri, 30 Aug 2019 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। सिंह राशि में अभी भी ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ हैबल्कि कुछ इजाफा हुआ है। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और चन्द्रमा अलग-अलग तरह के योग बना रहे हैं सिंह राशि में। वृश्चिक राशि में गुरु गोचर हो रहे हैं। धनु राशि में अभी भी वक्रतत्व के साथ शनि और राहु गोचर में चल रहे हैं।


पढ़ें आज का राशिफल-
मेष- संतान पक्ष को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ा बचकर चलें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल न लें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृषभ- घर में इस वक्त नाना प्रकार की समस्याएं चल रही हैं। बचकर चलने की आवश्यकता है। मां के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
घरेलू स्थिति को बचकर पार करें।

मिथुन- पराक्रम में चार चांद लगा जा रहा है। हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। काफी लोगों का साथ मिल रहा है। लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। कुल मिलाकर काफी अच्छा समय है।

कर्क- इस राशि के लोगों की भी अच्छी स्थिति चल रही है। लेकिन कड़क भाषा का प्रयोग न करें। कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। पूंजी निवेश का प्रस्ताव भी फिलहाल रोकने की जरूरत है।

सिंह- अक्रामकता से बचें। वाहन धीरे चलाएं। अचानक से कोई नुकसान हो सकता है। इस बारे में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या- बहुत बचकर चलने की जरूरत है। चन्द्रमा भी द्वादश भाव में आ गए हैं। द्वादश भाव में ही अमावस्या भी बन रहा है। खर्च की स्थिति को टालें। लेनदेन में काफी सावधानी बरतें।

तुला- चार चांद लगा हुआ है। अच्छी स्थिति है। हर तरफ से इजाफा हो रहा है। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से अच्छी सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक- उत्तम स्थिति है। लेकिन पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। राजनीतिक, सरकारी और कोर्ट-कचहरी सहित हर क्षेत्र में सफलता की
सम्भावना है।

धनु- स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। फिर भी थोड़ा बचकर चलना चाहिए क्योंकि शनि और केतु लग्न में बैठे हुए हैं। जब तक यह स्थिति है, सावधान रहें।

मकर-समय अनुकूल नहीं है। चोट लग सकती है। प्रतिकृल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बचकर यह समय पार करें।

कुम्भ- जीवनसाथी पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी लाभ का योग बन रहा है। नौकरी, आजीविका के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है।

मीन- आज के दिन जो भी आपसे टकराएगा अपना नुकसान करेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिल सकता है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें