Hindi Newsधर्म न्यूज़Today Virgo Horoscope 29 november: Kanya Rashifal daily Horoscope Future Prediction

Kanya राशिफल 29 नवंबर:आज पैसा अलग-अलग जगहों से आ रहा है, साइन करते समय इस बात को ध्यान रखें

Kanya Rashifal daily Horoscope:कुछ कन्या राशि वाले धन दान करना पसंद करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपकरण भी खरीद सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेविंग्स करना भी जरूरी है। आज अपने साइन कर

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 29 Nov 2023 01:02 PM
share Share
Follow Us on
Kanya  राशिफल 29 नवंबर:आज पैसा अलग-अलग जगहों से आ रहा है, साइन करते समय इस बात को ध्यान रखें

Virgo Horoscope 29 november:दिन के पहले भाग में ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। जबकि दिन का दूसरा भाग शुभ है। इसके अलावा कार या बाइक भी खरीद सकते हैं। पैसा एक जगह से नहीं आ रहा है। अलग-अलग जगहों से आ रहा है। कुल मिलाकर आप अच्छे हैं। कुछ कन्या राशि वाले धन दान करना पसंद करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपकरण भी खरीद सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेविंग्स करना भी जरूरी है। आज अपने साइन करते समय अलर्ट रहें, क्या साइन कर रहे हैं, उसे आपको अच्छे से बढ़ना चाहिए।  आज आप किसी जरूरतमंद मित्र की मदद भी कर सकते हैं। 

कन्या प्रेम राशिफल आज
आपकी लवलाइफ के लिए यह जरूरी हो गया है कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे से समय बिाएं, पिछली बातों को भूल जाएं, अतीत में जाने की कोशिश करोगे तो कुछ हासिल नहीं होगा। आपके साथ अभी सब सही है, यह मायने रखता है। धैर्य रखें सब कुछ सही हो जाएगा। अब रोमांस के मामले में आपको क्रिएटिव होना होगा। अगर लाइफ पार्टनर को कोई अच्छा से गिफ्ट दे दें तो बहुत अच्छा रहेगा। सिंगल कन्या राशि के लोगों की मुलाकात एक्स से हो सकती है, वहीं, विवाहित कन्या राशि वालों को इससे बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में समझौता होगा. जिद पर अड़े न रहें और अपने फैसले कभी भी अपने साथी पर न थोपें। सिंगल्स के लिए मैच मेकिंग दूसरे हाफ में होगी।

कन्या करियर राशिफल आज
आईटी पेशेवरों और ग्राफिक डिजाइनरों के लिए आज कठिन समय रहेगा। सरकारी अधिकारी आज स्थान परिवर्तन कर सकते हैं ,नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर का इंतजार हो सकता है।

कन्या हेल्थ राशिफल आज
व्यायाम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वस्थ रहने के लिए आप जिम या योगा क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। अपनी डाइट में कोल्ड डि्रिंक्स और जंक फूड दोनों को छोड़ दें। ऑफिस और कामकाज के बीच बैलेंस बनाए रखना अच्छा है। कुछ कन्या राशि वालों को सांस संबंधी समस्याएं या सीने में दर्द हो सकता है जिसके लिए इलाज की आवश्यकता होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें