ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytoday s horoscope know your rashiphal for 22 august according to all zodiac signs

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त का दिन

राशिफल: कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त का दिन, जानें अपनी राशि के अनुसार- मेष - मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे...

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 21 Aug 2019 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त का दिन, जानें अपनी राशि के अनुसार-

मेष - मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। 

वृष - पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मिथुन - किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

कर्क - आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

सिंह - संचित धन में कमी आयेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। 

कन्या - आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

वीडियो में भी अपना राशिफल देख सकते हैं-

तुला - मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है।

वृश्चिक - पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। 

धनु - स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। 

मकर - मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। 

कुंभ - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति संचेत रहे।

मीन - किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।

यहां  Video में टैरो कार्ड से जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन-
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें