ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyToday Panchang 18 January 2021 Aaj ka Panchang Subh Muhurat to Rahukal

Today Panchang 18 जनवरी: आज पूरे दिन रहेगा पंचक, शुभ पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 जनवरी 2021, दिन सोमवार को सूर्योदय सुबह 07 बजकर 14 मिनट और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 48 मिनट पर होना है। राष्ट्रीय मिति पौष 28 शक संवत् 1942 पौष शुक्ल पंचमी, विक्रम संवत् 2077। चंद्रमा दिन रात मीन...

Today Panchang 18 जनवरी: आज पूरे दिन रहेगा पंचक, शुभ पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Jan 2021 05:22 AM
ऐप पर पढ़ें

18 जनवरी 2021, दिन सोमवार को सूर्योदय सुबह 07 बजकर 14 मिनट और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 48 मिनट पर होना है। राष्ट्रीय मिति पौष 28 शक संवत् 1942 पौष शुक्ल पंचमी, विक्रम संवत् 2077। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजे तक।
निशिथ काल- रात 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक। 
रवि योग- सुबह 07 बजकर 43 मिनट से 19 जनवरी की सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। 
यमगंड- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
वर्ज्य काल- शाम 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक।
दुर्मुहूर्त काल- दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 01 बजकर 35 मिनट तक।
पंचक काल- पूरे दिन रहेगा।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें