Karwa Chauth 2023 Chand Samay: करवा चौथ का चांद कहीं जल्दी, तो कहीं देर से दिखेगा, आप जानें अपने शहर की टाइमिंग
Today Karwa Chauth 2023 Live Updates: आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। जानें आज करवा चौथ पर चांद निकलने का समय और सबकुछ-

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time Live Updates: करवा चौथ का व्रत सुहागिनें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत आज यानी 1 नवंबर 2023, बुधवार को है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस साल करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बनने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। करवा चौथ शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आपके शहर में चांद दर्शन का समय जानने के लिए हमसे जुड़े रहें:
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: चतुर्थी का आरंभ 31 अक्टूबर रात 09 बजकर 31 मिनट पर हो चुका है और 1 नवंबर को रात 09 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में करवा चौथ व्रत 01 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
करवा चौथ पर बन रहे कई शुभ योग: करवा चौथ पर इस साल शुभ योग भी बन रहे हैं जिनमें शिव योग व सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल हैं।
करवा चौथ पूजन का समय: करवा चौथ के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट से सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आप सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। शाम के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 13 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय: करवा चौथ पर चंद्रदर्शन करने के लिए कई बार महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस साल मौसम साफ है। इस बार करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली में चांद दिखाई देगा। बाकी शहरों में चांद निकलने का समय अलग है।
10:39AM- करवा चौथ पर बनने वाले शुभ संयोग इन राशियों के लिए लाभकारी: आज करवा चौथ पर 100 साल के बाद बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है। करवा चौथ पर बनने वाले ये शुभ संयोग मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और मीन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाले हैं।
09:05AM- करवा चौथ का चांद आपके शहर में कितने बजे आएगा नजर
गुरुग्राम- 8 बजकर 16 मिनट पर
फरीदाबाद- 8 बजकर 15 मिनट पर
सोनीपत- 8 बजकर 18 मिनट पर
चंड़ीगढ़- 8 बजकर 10 मिनट पर
कानपुर- 8 बजकर 16 मिनट पर
आगरा- 8 बजकर 17 मिनट पर
मेरठ- 8 बजकर 12 मिनट पर
वाराणसी- 8 बजकर 2 मिनट पर
लखनऊ- 8 बजकर 06 मिनट पर
प्रयागराज- 8 बजकर 5 मिनट पर
मथुरा- 8 बजकर 16 मिनट पर
बरेली - बजकर 08 मिनट पर
देहरादून- 8 बजकर 07 मिनट पर
हरिद्वार- 8 बजकर 8 मिनट पर
शिमला- 8 बजकर 9 मिनट पर
गंगानगर- 8 बजकर 26 मिनट पर
लुधियाना- 8 बजकर 15 मिनट पर
मुंबई- रात 9 बजे
चेन्नई- 8 बजकर 43 मिनट पर
बैंगलोर- 8 बजकर 55 मिनट पर
अहमदाबाद- 8 बजकर 50 मिनट पर
पटना- 7 बजकर 51 मिनट पर
इंदौर- 8 बजकर 38 मिनट पर
पटियाला- 8 बजकर 13 मिनट पर
जयपुर- 8 बजकर 26 मिनट पर
जोधपुर- 8 बजकर 29 मिनट पर
जम्मू- 8 बजकर 12 मिनट पर
8:15 AM- करवा चौथ पर सौ साल बाद बन रहा बुधादित्य योग: ज्योतिषियों के अनुसार करवाचौथ पर पूरे सौ साल के बाद बुधादित्य योग बन रहा है करवाचौथ, एक नवंबर को बुध और मंगल एक साथ विराजमान रहेंगे। शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शिव योग एक नवंबर को सुबह 7:34 बजे से लेकर सुबह 9:13 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग एक नवंबर की सुबह 06:33 बजे से दो नवंबर को भोर में 04:36 बजे तक रहेगा।
7:34AM- व्रती महिलाएं नियमों का रखें ध्यान: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित महिलाएं भी इस व्रत को करती हैं। जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, उन्हें कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आप भी जानें- पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे रखें
6:50AM- लखनऊ में करवा चौथ चांद निकलने का समय 2023: आज करवा चौथ पर लखनऊ में चांद रात 08 बजकर 06 मिनट के आसपास नजर आ सकता है।
6:30 AM- दिल्ली-एनसीआर में करवाचौथ पर कब निकलेगा चांद:
करवा चौथ के दिन दिल्ली में चांद 8 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।
नोएडा में चांद 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा।
गुरुग्राम में चांद अपनी 08 बजकर 17 मिनट पर दिखेगा।
गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
6:00AM- करवा चौथ पूजन विधि-
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
स्नान करने के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं।
देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें।
निर्जला व्रत का संकल्प लें।
इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।
सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।
चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।
इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।
5:48AM- करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट-
मिट्टी के बर्तन
थाली
कुमकुम
कलावा
गेहूं के बीज
दूर्वा
फूल/माला
चलनी
दीपक
देशी घी
श्रृंगार सामग्री
भोग प्रसाद
कहानी पुस्तक (व्रत कथा की किताब)
