ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyToday is the auspicious time to make a purchase during Pushya Mahayoga

पुष्य महायोग: आज है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त, बन रहा है विशेष संयोग

आज पुण्य नक्षत्र होने से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खरीदीऔर नए कार्यों के श्री गणे

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 13 Oct 2017 10:41 AM

आज है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

आज है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त1 / 2

आज पुण्य नक्षत्र होने से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खरीदीऔर नए कार्यों के श्री गणेश के लिए सर्वोत्तम माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र इस साल बुधादित्य योग के संयोग में मनेगा। यह योग खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना गया है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 13 अक्टूबर को सुबह 7.47 बजे हो गई है। यह 14 अक्टूबर को सुबह 6.54 बजे तक रहेगा। दिनभर पुष्य नक्षत्र रहने से लोगों को खरीदारी के लिए भागदौड़ नहीं करना होगी। शुक्र पुष्य नक्षत्र भूमि, भवन, वाहन, मशीनरी, बहीखाते, वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन सहित हर प्रकार की खरीदी के लिए विशेष शुभ माना जाता है।

आज राशि के अनुसार करें खरीदारी अगली स्लाइड में जानें

आज राशि के अनुसार करें खरीदारी

आज राशि के अनुसार करें खरीदारी2 / 2

आज राशि के अनुसार करें खरीदारी

मेष व वृश्चिक राशि सोना, भूमि, तांबे के बर्तन इलेक्ट्रिक आइटम आदि के सामान खरीद सकते है। 

कर्क राशि वाले सफेद मोती का हार, मोती की अंगूठी, चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी के गणेशजी की मूर्ति आदि खरीद सकते है। 

सिंह राशि वाले लोग सोने की ज्वैलरी, तांबा-पीतल के बर्तन, माणिक जड़ित हार या अंगूठी खरीद सकते है।  

धनु व मीन राशि वाले लोग सोने के आभूषण, सफेद अथवा पीले रंग का पुखराज, स्टेशनरी आदि के सामान खरीद सकते है। 

मकर व कुंभ राशि नीले या काले रंग का वाहन, मशीनरी, भूमि, प्लॉट, भवन आदि खरीद सकते है। 

वृषभ व तुला राशि चांदी के बर्तन, वस्त्र आदि खरीद सकते है। 

मिथुन व कन्या राशि वाले स्वर्ण के साथ पन्ना जड़ित ज्वैलरी, पाठ्य सामग्री आदि खरीद सकते है।