राशिफल 8 अप्रैल: लंबे समय बाद शुभ गजकेसरी योग, कई राशि वालों को होगा महालाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु और चंद्रमा हैं। मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। एक सुंदर योग का निर्माण हो...

 राशिफल 8 अप्रैल: लंबे समय बाद शुभ गजकेसरी योग, कई राशि वालों को होगा महालाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु और चंद्रमा हैं। मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। एक सुंदर योग का निर्माण हो रहा है। बहुत दिनों बाद काल पुरुष की कुंडली में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। बहुत दिनों बाद यह शुभ दिन आया है। यह सवा दो दिन का होता है। इसमें कुछ लोगों को राहत जरूर मिलेगी।

राशिफल-
मेष-
आशातीत सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन में प्रसन्‍नता होगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। विष्‍णु भगवान की अराधना करते रहें।

वृषभ-पूजा-पाठ में मन लगेगा। आशातीत सफलता मिलेगी। व्‍यापारिक लाभ होगा। नए व्‍यापार की संभावना है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता के साथ में लाभ होगा। आपका स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।


मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। पूजा-पाठ में भाग लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा, प्रेम भी करीब-करीब अच्‍छा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कर्क-बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-जीवन में आनंद है। पति-पत्‍नी के साथ बहुत अच्‍छा अवसर है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। नव सम्‍बन्‍ध का आगमन हो सकता है। व्‍यापारिक लाभ होगा। उत्‍तम समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-विरोधी स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। दोस्‍ती का हाथ बढ़ाएंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार उत्‍तम है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

तुला-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। प्रेमी-प्रेमिका बड़े सौहार्दपूर्ण ढंग से मिलेंगे। कुल अच्‍छा निर्णय लेने वाले हैं आप। नवप्रेम का आगमन होगा। बड़ा शुभ समय चल रहा है। प्रेम उत्‍तम, स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया आयाम हो सकता है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-आशातीत सफलता मिलेगी। व्‍यापार में वृद्धि होगी। भाई-बहन का साथ होगा। भाई-बहन के लिए लाभदायक समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों की वृद्धि होगी। वाणी से अमृत टपकेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-बड़े शुभ व्‍यक्ति माने जाएंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम, व्‍यापार उत्‍तम, प्रेम मध्‍यम है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-थोड़ी शारीरिक दुर्बलता के शिकार हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मन परेशान होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम में थोड़ी दूरी, व्‍यवसायिक स्थिति करीब-करीब ठीक होगी। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान शिव की अराधना करें।


प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 8 अप्रैल: मेष और मिथुन राशि वालों को होगा आज महालाभ