ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologytoday horoscope aaj ka bhavishyaphal for 9th august according your zodiac signs

राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 9 अगस्त का दिन

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 9 अगस्त का दिन, अपनी राशि के अनुसार मेष - आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वृष -...

राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा 9 अगस्त का दिन
पं.राघवेन्द्र शर्माThu, 08 Aug 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका 9 अगस्त का दिन, अपनी राशि के अनुसार


मेष - आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष - मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन -मन परेशान रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

 

सिंह -मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या - आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। परिश्रम अधिक रहेगा। 

तुला - मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 

यहां आप वीडियो में भी राशिफल देख सकते हैं-

 

धनु - मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। आय में कठिनाइयां एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

कुंभ - मानसिक तनाव रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन - आत्मसंयत रहें। संतान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें