ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyToday horoscope 22 September People of these zodiac signs including Libra should not take any risk today

राशिफल 22 सितंबर: तुला समेत इन राशियों के जातक आज न लें कोई रिस्क, ये लोग सूर्य को जल देते रहें

Horoscope 22 September 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 सितंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

राशिफल 22 सितंबर: तुला समेत इन राशियों के जातक आज न लें कोई रिस्क, ये लोग सूर्य को जल देते रहें
Saumya Tiwariपंडित नरेंद्र उपाध्याय,नई दिल्लीFri, 22 Sep 2023 08:46 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति: वक्री गुरु राहु के साथ मेष राशि में शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य और मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष: अभी सावधानी बरतनी पड़ेगी, बहुत अच्छा समय नहीं है। अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य। बच्चों की सेहत और प्रेम इन सारी चीजों को बचाकर लेकर चलिए। व्यापारिक स्थिति आपकी धीरे-धीरे चलती रहेगी। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: जीवन में खुशियां भरपूर हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति सुदृढ़ हो चुकी है। व्यापार भी सही चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन: शत्रु में दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। थोड़ी परेशानी जरूरी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है और व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क: क्रोध और भावुकता दोनों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार आपका सही चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह: घर की चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। घर की चीजें बाहर जा सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। बस बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: अंगार आपके अंदर भरा हुआ है। बहुत नियंत्रित रहिएगा। बहुत सोच-समझकर अपना क्रोध निकालिए। कोर्ट-कचहरी से बचकर पार करें। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी ठीक है। प्रेम-संतान भी लगभग ठीक है। सूर्य को जल दें और लाल वस्तु का दान करें।

तुला: वित्तीय स्थिति थोड़ी मध्यम है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। सरकारी तंत्र से मत उलझें। पत्नी से या जीवनसाथी से दूरी दिख रही है। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। बचकर पार करें। सूर्य को जल दें और लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: आय में आशातीत बढ़ोतरी। सरकारी तंत्र से लाभ। कोर्ट-कचहरी में विजय। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संतान में ध्यान दें। बाकी सारी चीजें आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। नेत्रपीड़ा भी बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति लाभकारी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय  मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: कुंभ राशि की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।  स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, व्यावसायिक सफलता, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मीन: मीन राशि की स्थिति सुधार की तरफ है। भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। राह के रोड़े हटेंगे। प्रेम-संतान का भाग्य अच्छा दिख रहा है। कुल मिलाकर अच्छा समय दिख रहा है।  लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें