ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyToday horoscope 19 September People of these zodiac signs including Aquarius should not take any risk

राशिफल 19 सितंबर: आज गणेश चतुर्थी पर इन राशियों पर गणपति बप्पा की रहेगी असीम कृपा, ये लोग लाल वस्तु का करें दान

Horoscope 19 September 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 सितंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

राशिफल 19 सितंबर: आज गणेश चतुर्थी पर इन राशियों पर गणपति बप्पा की रहेगी असीम कृपा, ये लोग लाल वस्तु का करें दान
Saumya Tiwariपंडित नरेंद्र उपाध्याय,नई दिल्लीTue, 19 Sep 2023 08:03 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति: वक्री गुरु राहु के साथ मेष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि, सूर्य और मंगल कन्या राशि में, केतु और चंद्रमा तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चला रहा है। राशिफल देखते है-

मेष: नौकरी-चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत साथ नहीं देगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। थोड़ा-सा बचके पार करने लायक ये समय है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृषभ: पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। डिस्टर्बिंग समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान  अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: मिथुन राशि की स्थिति मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। बच्चों के सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम आएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। क्रोध पर काबू रखें। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: स्वास्थ्य सही है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। धन का आगमन होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या: आग के गोला बने हुए हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा संयमित रहिएगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक है।धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत करिएगा। लाल  वस्तु का दान करें।

तुला: खर्च की अधिकता मन को परेशानी करेगा। सरकारी तंत्र का गाज गिर सकता है। पिता से अनबन संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक: चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन खिन्न रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु:मन अप्रसन्न रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर: व्यवसाय पर ध्यान रखें और कोई नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: मान-प्रतिष्ठा से कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत, बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।